Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

कोलकाता में 27 अप्रैल तक डेरा डालेंगे अमित शाह

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है। उससे पहले सोमवार को प्रचार का समय समाप्त हो जाएगा। वहीं, 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होने के दौरान भी शाह राज्य में मौजूद रहेंगे।

22 Apr 2026

कोलकाता में 27 अप्रैल तक डेरा डालेंगे अमित शाह

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रचारक और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार के आखिरी दिन आगामी 27 अप्रैल तक कोलकाता में ही रहेंगे। बुधवार को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है। उससे पहले सोमवार को प्रचार का समय समाप्त हो जाएगा। वहीं, 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होने के दौरान भी शाह राज्य में मौजूद रहेंगे।

मंगलवार देररात अमित शाह ने न्यू टाउन स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में दूसरे चरण के मतदान को लेकर रणनीतिक बैठक की। जिन क्षेत्रों में दूसरे चरण का मतदान होना है, वहां के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और प्रवासी जिला प्रभारियों के साथ उन्होंने चर्चा की। बैठक में चार संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रभारी नेताओं को बुलाया गया , जिनके अधीन कुल 13 संगठनात्मक जिले आते हैं। शाह के साथ पार्टी के केंद्रीय नेता भूपेंद्र यादव, बिप्लब देव, सुनील बंसल और अमित मालवीय भी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात लगभग पौने 10 बजे बैठक शुरू हुई और रात 2 बजकर 5 मिनट पर समाप्त हुई। बताया जा रहा है कि इन 13 जिलों के अंतर्गत आने वाली प्रत्येक विधानसभा सीट की अलग-अलग समीक्षा अमित शाह ने की। बैठक में किन विधानसभा क्षेत्रों में क्या स्थिति है, अल्पसंख्यक मतदाताओं का कितना प्रभाव है, विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद हालात कैसे बदले हैं, कहां जीत की संभावना मजबूत है और कहां चुनौतीपूर्ण स्थिति है, इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

सूत्रों का कहना है कि अमित शाह के पास इन क्षेत्रों को लेकर अपनी रिपोर्ट भी है, लेकिन जमीनी स्तर पर जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं से प्रत्यक्ष जानकारी लेकर उन्होंने स्थिति का आकलन किया। बैठक में मौजूद एक नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया है कि अमित शाह ने दूसरे चरण के चुनाव से पहले प्रत्येक क्षेत्र में बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती सुनिश्चित करने और चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने का आह्वान किया है। शाह ने कहा है कि केंद्रीय नेतृत्व पूरी ताकत से बंगाल की संगठन की इकाई के साथ खड़ा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में 27 अप्रैल तक डेरा डालेंगे अमित शाह
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है। उससे पहले सोमवार को प्रचार का समय समाप्त हो जाएगा। वहीं, 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News